{"_id":"634af6066a1146674e04aaba","slug":"shravasti-srawasti-news-lko653031882","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिता बुझवा कर निकाला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिता बुझवा कर निकाला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। कटिलिया निवासी विवाहिता का शुक्रवार देर शाम भोजन पकाने को लेकर पति से विवाद हुआ था। शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई थी। ससुरालवाले अंतिम संस्कार कर रहे थे। इसी दौरान सोनवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता बुझवा कर शव कब्जे में ले लिया। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ी निवासी छबिलाल वर्मा ने 20 वर्ष पूर्व पुत्री कुसमा (35) का विवाह थाना क्षेत्र के ही कटिलिया गांव निवासी संजय पुत्र प्रदीप उर्फ लल्लू के साथ किया था। उनके दो पुत्री व एक पुत्र है। शुक्रवार देर शाम खाना पकाने को लेकर संजय वर्मा व कुसमा में विवाद हुआ था। शनिवार सुबह संजय टेंपो चलाने चला गया था। इसके बाद संदिग्ध परिस्थितियों में कुसमा की मौत हो गई। ससुरालवाले अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।
इसी बीच मायके पक्ष के लोगों ने सूचना सोनवा पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चिता आग बुझवा दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुसमा के भाई गणेश की तहरीर पर पुलिस ने संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।