फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

घरों व मंदिरों में कन्या भोज व हवन-पूजन

Wed, 05 Oct 2022 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। नवरात्रि के अंतिम दिन मंगलवार को घरों व देवी मंदिरों में कन्या भोज व हवन-पूजन का आयोजन किया गया। वहीं, सोमवार देर शाम सिरसिया के मोतीपुर कला गांव में थारू समुदाय के भक्तों ने पारंपरिक ढंग से माता की महाआरती की। जिले के अन्य हिस्सों में सजे दुर्गा पंडालों में भी महाआरती में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

आदि शक्ति की आराधना का महापर्व मंगलवार को हवन-पूजन व कन्या भोज के साथ संपूर्ण हो गया। भिनगा के राजर्षि काली मंदिर, झारखंडी मंदिर सहित जिले के अन्य सभी देवी मंदिरों में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया। वहीं, नौ दिनों से व्रत रहकर मां की आराधना करने वाले भक्तों ने देर शाम तक कन्या भोज कराकर व्रत का पारण किया। वहीं, सोमवार देर शाम सीमावर्ती सिरसिया क्षेत्र के अनुसूचित जनजाति बहुल मोतीपुर कला गांव में थारू समुदाय के लोगों ने मां आदि शक्ति की महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान पूजन स्थल पर कई प्रकार की रंगोली बनाकर रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर महिलाओं व युवतियों ने जगदंबा की महाआरती की।
विज्ञापन

इकौना में दुर्गापूजा समिति ने महाआरती का आयोजन किया। इस दौरान मां की पूजा-अर्चना व महाआरती के लिए भारी भीड़ एकत्र हुई। यही स्थिति खैरी मोड़ स्थित झारखंडी माता मंदिर, व्यास भवन, ईदगाह तिराहा, कहारनपुरवा, मटखनवा, खरगौरा मोड़, टंडवा बनकटवा, लक्ष्मननगर, सोनवा, सिरसिया, इकौना के बेचूबाबा, आजाद नगर, मुबारक नगर, रानीतालाब, तिलकनगर, उपाध्याय तालाब, बड़ाशिवाला, काली मंदिर व दाई माता स्थान की रही। जिले के अन्य स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालु देर रात तक डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed