{"_id":"6331ead40e950c6ebd5888fe","slug":"shravasti-srawasti-news-lko65022924","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में गंदगी, सीएचसी पर डॉक्टर नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में गंदगी, सीएचसी पर डॉक्टर नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। जिला अस्पताल में हर तरफ गंदगी फैली हुई है। स्वच्छ पेयजल का अभाव है। वहीं, सीएचसी में मरीजों को घंटों चिकित्सक के आने का इंतजार करना पड़ता है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में आने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 500 से 700 की ओपीडी वाले अस्पताल में इस समय 1400 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इसकी वजह मौसम परिवर्तन के कारण बढ़ रहे संक्रामक रोग हैं। यहां आने वाला हर तीसरा व्यक्ति सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, दस्त आदि से पीड़ित है। संक्रमण न फैले इसके लिए सफाई बेहद जरूरी है। इसके बावजूद अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी देखने को मिल रही है। लेबर रूम के सामने, चिकित्सक आवास के पीछे सहित कई अन्य स्थानों पर गंदगी है। इतना ही नहीं यहां आने वाले मरीज व तीमारदारों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए लगा वाटर कूलर खराब है। आसपास गंदगी भी फैली हुई है।
यही स्थिति परिसर में लगे हैंडपंप के आसपास की भी है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मल्हीपुर में समय से चिकित्सक न आने से मरीजों को दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर सवा बारह बजे सीएचसी अधीक्षक सहित अधिकांश चिकित्सकों के कक्ष पर ताला लटक रहा था। चिकित्सक कहां हैं, कब आएंगे इसकी जानकारी देने वाला भी कोई मौजूद नहीं था। डॉ. खुर्शीद अहमद 12:15 बजे अस्पताल पहुंचे। यहां ऑपरेशन रूम के सामने व अगल-बगल मरीज बैठे दिखे। कर्मचारियों ने बताया सीएचसी अधीक्षक बैठक के लिए सीएमओ कार्यालय गए हैं। वहीं, इस बारे में सीएमओ डॉ. एसपी तिवारी बताते हैं कि जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।