फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बरियार नाले में तीन बच्चे डूबे, दो की मौत

Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
shravasti
इकौना (श्रावस्ती)। रामपुर बनकट की कुछ महिलाएं रविवार शाम बरियार नाला के निकट सीताद्वार झील में जूतियां पूजने गई थीं। उनके साथ कुछ बच्चे भी गए थे। महिलाएं जब पूजन करने लगी, उसी दौरान नाले के किनारे नहा रहे तीन बच्चे अंदर गिर गए। लोगों ने नाले में गिरे तीन बच्चों में एक को तो बाहर निकाल लिया। दो की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंड़वा महंथ के मजरा रामपुर बनकट निवासिनी कुछ महिलाएं रविवार शाम बरियार नाले के निकट सीताद्वार झील में जूतियां पूजने गई थीं। निद्धाबांध पुल पर विकास (12) पुत्र अमरजीत, अनिल (11) पुत्र राजू व पिंकल उर्फ अनिल पुत्र सत्यप्रकाश नहाने लगे। सभी बच्चे नाले के तट पर ही नहा रहे थे। फिसलने के कारण तीनों नाले में गिर गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर लोगों ने नाले में कूद कर बच्चों को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीण जब तक बच्चों को बाहर निकालते तब तक विकास व अनिल की मौत हो गई। पिंकल को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed