फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

30,150 दीप जलाकर शहीदों को किया नमन

Wed, 10 Aug 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को अमृत महोत्सव के तहत नमन किया गया। इसके लिए मंगलवार रात जिले के सभी पंचायत भवन व शहीद स्मारक स्थलों पर 75-75 दीप जलाए गए। जबकि हर घर तिरंगा अभियान के लिए कई स्थानों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत जिले के 397 ग्राम पंचायतों के भवनों व सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर बनाए गए शहीद स्मारक स्थल पर 75-75 दीप जलाए गए। शहीदों के सम्मान में जिले में 30,150 दीप प्रज्ज्वलित हुए। अभियान के तहत बुधवार रात भी कलेक्ट्रेट में 7500 दीप जलाए गए। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रभक्ति एवं देश प्रेम से ओत-प्रोत होकर भारत माता की जयकारे लगाते हुए शहीदों को नमन किया। वहीं हर घर तिरंगा अभियान के तहत जगह-जगह पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इकौना। उच्च प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर बनकट में बीएसए अमिता सिंह ने 100 छात्रों के अभिभावकों को तिरंगा देकर 13 से 15 अगस्त तक फहराने को कहा। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती के छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान 257 पौधों का वितरण महाविद्यालय प्रशासन द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ 11वीं बटालियन ने सीताद्वार स्थित जूनियर हाईस्कूल व प्राथमिक विद्यालय, आचार्य चाणक्य इंटर कॉलेज, महरौली के छात्रों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया। वहीं भाजपा युवा मोर्चा की ओर से भाजपा कार्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पांडे, जिलाध्यक्ष महेश मिश्रा आदि मौजूद रहे। इकौना में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की ओर से जगतजीत इंटर कॉलेज से मोटरसाइकिल के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। रैली में युवा हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित कर रहे थे। जमुनहा, गिलौला व सिरसिया में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed