{"_id":"62f2a70211773b07c826bc77","slug":"shravasti-srawasti-news-lko643410741","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में फंदे से झूलती मिली विवाहिता
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। रघुनाथपुर निवासी विवाहिता की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसी के कमरे में छत के कुंडे के सहारे लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची जमुनहा चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
मल्हीपुर थानाक्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर निवासी गुल्ले ने अपनी पुत्री शारदा (23) का विवाह थाना क्षेत्र के ही जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम फतेहपुर बनगई के माजरा रघुनाथपुर निवासी राजू के साथ मार्च, 2018 में किया था। इसके बाद से दंपती हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। पति राजू तीन माह पूर्व मुंबई मजदूरी के लिए गया था जहां से वह नाग पंचमी पर वापस घर लौटा था। सोमवार रात शारदा की संदिग्ध परिस्थितियों मेें मौत हो गई। लाश उसी के कमरे में कुंडे के सहारे लटक रही थी। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। राजू के अनुसार, शारदा का सोमवार को सावन के आखिरी सोमवार का व्रत था। देर रात उसने शारदा को खाने के लिए साबूदाना दिया था।
इसके बाद वह पत्नी के साथ अपने भाई के यहां बरही कार्यक्रम में शामिल होने गया था। लौटने के बाद दोनों लोग सोने चले गए। मध्य रात्रि के करीब जब वह बाथरूम के लिए घर के बाहर आया और वापस जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने के लिए जब उसने आवाज लगाई तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजे के होल से मोबाइल जलाकर देखा तो शारदा का शव छत के कुंडे से लटक रहा था।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़कर कमरे में जाकर शव फंदे से उतारने के बाद जमुनहा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे जमुनहा पुलिस चौकी प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में चौकी प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।