फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

तृष्णा का नाश करने से मनुष्य कर्म मुक्त हो सकता

Wed, 13 Jul 2022 12:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
shravasti
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती में विशेष वर्षावास पूजन के तहत मंगलवार को थाईलैंड से आए दल ने विशेष पूजन कीे। थाईलैंड से आए दल ने बौद्ध भिक्षु आनंद सागर के नेतृत्व में विशेष वर्षावास पूजन किया।
विज्ञापन

बौद्ध भिक्षु आनंद सागर ने कहाकि प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पुनर्जन्म के सिद्धांत को गौतम बुद्ध भी मानते थे। पुराने कर्मों के कारण ही मनुष्य अच्छा या बुरा जन्म लेता है। गौतम बुद्ध के अनुसार पुनर्जन्म आत्मा का नही, बल्कि अनित्य अहंकार और वासना का होता है। जिस कारण जन्म और मृत्यु एक प्रवाह के समान होती रहती है। वास्तव में पुनर्जन्म कर्म-कारण के विधान से होता है। मनुष्य की तृष्णा, वासना और घमंड, मीह आदि उत्पन्न करती है तभी मनुष्य कार्य करता है।
विज्ञापन

अत: इसके कारण को ही नष्ट करना चाहिए अर्थात तृष्णा का नाश करने से मनुष्य कर्म मुक्त हो सकता है और मोक्ष प्राप्त कर सकता है। बुद्ध किसी भी ईश्वर को नहीं मानते थे। न किसी ईश्वर को वह सृष्टि की उत्पत्ति का कारण मानते थे। उनके अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति कार्य कारण और परिणाम के अनुसार होती है। गौतम बुद्ध को अनीश्वरवादी कहा गया है। दस शील जिनमें अहिंसा, सत्य, अस्तेय (चोरी न करना), अपरिग्रह (संग्रह और संपत्ति का त्याग), ब्रह्राचर्य, नृत्य-गान का त्याग, सुगंधित द्रव्यों का त्याग, असमय भोजन का त्याग, कोमल शैय्ता का त्याग व कामिनी कंचन का त्याग शामिल है। पूजन के उपरांत अनुयायियों ने गंध कुटि, शिवली स्तूप, कौशांबी कुटी, कच्ची कुटी पक्की कुटि का भ्रमण कर उसकी ऐतिहासिक जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed