{"_id":"62bf3bd615119b6bcb1c67dd","slug":"shravasti-srawasti-news-lko637727540","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसबी के स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसबी के स्थापना दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी, भिनगा का शुक्रवार को 9वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान एसएसबी मुख्यालय भिनगा में कार्यक्रम हुआ। जिसमें मौजूद कमांडेंट द्वारा वाहिनी के स्थापना के बारे में जवानों को जानकारी दी गई।
कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहाकि एक जुलाई 2013 को एसएसबी 62वीं वाहिनी की स्थापना हुई थी। 16 फरवरी 2015 को एसएसबी 62वीं वाहिनी ने 8वीं वाहिनी से भिनगा बटालियन का कार्यभार लिया था। तब से आज तक हमारे जवान पूर्ण मनोयोग के साथ अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने स्थापना दिवस पर अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवार के लोगों को बधाई भी दी।
इस मौके पर मुख्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें एसएसबी के जवानों व उनके परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उप कमांडेंट योगेंद्र सिंह, डॉ. अजीत, सहायक कमांडेंट पंचानन महाजन, जीडीएमओ डॉ. केतन गोयल, निरीक्षक संचार सुरेश कुमार सहित काफी संख्या में एसएसबी के जवान व उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे।