{"_id":"62b2073977be7a46f8398298","slug":"shravasti-srawasti-news-lko636223564","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई से सितंबर तक मिलेगा मत्स्य बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई से सितंबर तक मिलेगा मत्स्य बीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले के मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन के लिए मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य बीज मुहैया कराया जाएगा। जिसकी बिक्री विभाग जुलाई से सितंबर तक करेगा। यह जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य सुरेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी मत्स्य पालक व सभी पट्टाधारक एवं शासकीय अनुदान पर निर्मित तालाबों के स्वामी अनिवार्य रूप से वांछित मत्स्य बीज की धनराशि (शासन द्वारा निर्धारित दर पर) व अन्य खर्च इस कार्यालय में जमा कर रसीद प्राप्त कर लें। यदि पट्टा धारकों द्वारा मत्स्य विभाग से मत्स्य बीज नहीं लिया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
साथ ही उन्हें भविष्य में किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं उनका बीमा भी निरस्त कराया जाएगा। इसी प्रकार शासकीय अनुदान पर निर्मित तालाबों के लाभार्थियों को भी मत्स्य बीज की धनराशि जमा न करने पर निवेश पर अनुदान की सुविधा नहीं दी जाएगी। कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत तालाब योजना के लाभार्थी भी मत्स्य विभाग से मत्स्य बीज खरीद कर अपना नि:शुल्क बीमा करा सकते हैं। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत विभिन्न मात्स्यिकी परियोजनाओं के तहत विभागीय आनलाइन पोर्टल पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन किया जा सकता है।
यह पोर्टल सोमवार से ऑनलाइन आवेदन के लिए खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय सहायक निदेशक मत्स्य विकास भवन भिनगा में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है। टोल फ्री नंबर 18001805661 व मोबाइल नंबर 9410064292, 6388482042, 9415737824 पर भी जानकारी ली जा सकती है।