{"_id":"62b0b23747ba971a672e38ad","slug":"shravasti-srawasti-news-lko63608145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशाखोरी से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशाखोरी से बचाव के लिए जागरुकता रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। नशे से आजादी अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 62वीं वाहिनी भिनगा के जवानों द्वारा मुख्यालय सहित विभिन्न सीमा चौकियों पर जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान रैली में शामिल एसएसबी के जवानों ने ग्रामीणों को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की नसीहत देते हुए नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने के लिए पूरा सहयोग दिए जाने की अपील की गयी ।
इस दौरान मुख्यालय भिनगा में कमांडेंट रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय सहित सीमा चौकियों पर नशा रोधी व तस्करी के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान कमांडेंट रविन्द्र ने कहा कि नशा नाश की जड़ है। इसका सेवन करने वाला इसकी लत का शिकार हो कर खुद के साथ ही पूरे परिवार के लिए खतरा बन जाता है। इस लिए सभी को नशेबाजी से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की कि सीमा पार से होने वाली मादक पदार्थों व अन्य सामग्री की तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के जवानों की हर संभव स्तर पर मदद की जाए। संयुक्त जिला चिकित्सालय के परामर्श दाता जीतेंद्र मिश्रा ने कहा कि नशे में डूबा व्यक्ति अपने कृत्यों से खुद व दूसरों को भी नुकसान पहुंचाता है।