फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर करें वसूली

Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में गुुरुवार को राजस्व वसूली से जुड़े विभागीय अधिकारियों के साथ डीएम नेहा प्रकाश ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली के काम में तेजी लाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने का निर्देश दिया। ताकि जिला सहित देश व प्रदेश के विकास को गति मिल सके। इस दौरान उन्होंने वसूली में शिथिलता बरतने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने कहाकि राजस्व वसूली से जुड़े सभी अधिकारियों का दायित्व है कि वह दिए गए लक्ष्यों के अनुरूप काम करें। यदि किसी भी विभागीय अधिकारियों द्वारा वसूली में शिथिलता बरती गयी तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहाकि राजस्व वसूली से ही सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इसलिए सभी अधिकारी प्राथमिकता से विशेष रुचि लेकर वसूली कर अपने लक्ष्यों को पूरा करें। समीक्षा के दौरान यह पता चला कि वन, अलौह खनन एवं नगर निकाय की वसूली लक्ष्य से कम है।
विज्ञापन

इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को ढंग से काम करने की नसीहत देते हुए प्रत्येक दशा में वसूली कर लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि हाईवे पर टीम बनाकर गाड़ियों की सघन जांच की जाए। साथ ही जांच टीम को इकौना, लक्ष्मणपुर, सिरसिया एवं अन्य मार्गों पर भी लगाया जाए। व्यापार कर की वसूली संतोषजनक न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। कहा कि जिले के बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उनसे वसूली करें। इस दौरान एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, आरपी चौधरी, सौरभ शुक्ला, रोहित, आशुतोष सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed