{"_id":"62a380597db11c6fe64a4813","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6346203136","type":"story","status":"publish","title_hn":"राइस मिल पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राइस मिल पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। चंदर्खा बुजुर्ग स्थित आरके राइस मिल पर कब्जे को लेकर शुक्रवार दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची सोनवा पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले आई। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात है।
बहराइच के मोहम्मद नगर निवासी रोहित कुमार करीब 11 वर्ष से सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदर्खा बुजुर्ग में स्थित आरके राइस मिल चला रहे थे। वहीं रोहित कुमार की एक राइस मिल बहराइच में है। जिस पर रोहित ने चार करोड़ 16 लाख रुपये का कर्ज लिया था। जिसकी अदायगी न होने पर बैंक ने रोहित कुमार की प्रॉपर्टी को नीलाम कर दिया था। साथ ही बैंक में जमानत करता के तौर पर लगी चंदर्खा बुजुर्ग स्थिति आरके राइस मिल को भी नीलाम कर बहराइच जिले के ब्राह्मणीपुरा निवासी आलोक गोयल के नाम कर दिया था।
रोहित कुमार द्वारा नीलामी को गलत बता कर न्यायालय का सहारा लिया गया। इसके बाद शुक्रवार को आलोक गोयल ने चंदर्खा बुजुर्ग पहुंचकर आरके राइस मिल पर कब्जे का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा सोनवा पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेंद्र पचौरी के निर्देश पर पुलिस दोनों पक्ष को अपने साथ थाने ले आई है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।