{"_id":"62a37fa4da8e607d1040b4ef","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6346201132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम भावना से कार्य कर जिले का करें चहुंमुखी विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम भावना से कार्य कर जिले का करें चहुंमुखी विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए वन राज्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को टीम भावना के साथ स्वप्रेरणा से कार्य करके जिले का चहुंमुखी विकास करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक ने प्रभागीय वनाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले में हो रहे पौधरोपण के सापेक्ष उनकी सुरक्षा का प्रबंध जरूर करें। साथ ही बीएसए के साथ मिलकर शिक्षकों व छात्रों द्वारा वृक्षों को गोद लेकर वृक्षारोपण करवाएं। जिससे वृक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। डीपीआरओ आशा सिंह को निर्देश दिया कि वह अपने कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह ने बताया कि अधिकारियों के साथ जिले के जनप्रतिनिधि को भी आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए गोद दिए गए हैं। इससे नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी। मनरेगा योजना से प्रतिवर्ष पौधों को अधिकाधिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सिरसिया में बहने वाले विभिन्न पहाड़ी नालों पर 17 चेक डैम का निर्माण कराया गया है। जिले में 75 अमृत सरोवर का चयन कर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही इकौना के सीताद्वार मंदिर में झील का सफाई कार्य एवं मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मिशन अन्नपूर्णा से प्राथमिक विद्यालयों में 580 किचन का जीर्णोद्धार, निर्माण, टाइलीकरण, रेनवाटर तथा सिंक की व्यवस्था कराई गयी है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत दिव्यांगों के लिए 350 शौचालयों का निर्माण कराया गया। मिशन संचय से शासकीय भवनों में 375 रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य कराया गया है। जिला अस्पताल में एसएनसीयू का उच्चीकरण एवं सेंट्रल ऑक्सीजन पाइपलाइन का कार्य कराया गया है। इसके साथ ही कई कार्य कराए जा रहे हैं। इस दौरान एडीएम कमलेश चंद्र, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक रामफेरन पांडेय, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, रोहित, आशुतोष, डीएफओ एपी यादव, सीएमओ डॉ. एपी भार्गव, पीडी इंद्रपाल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।