{"_id":"6295035da848ae001948432e","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6329904100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से अनाथ हुए बच्चों की होगी परवरिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से अनाथ हुए बच्चों की होगी परवरिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पीएम केयर फार चिल्ड्रेन योजना से कोविड के दौरान अनाथ बच्चों की परवरिश की जाएगी। इसके तहत सोमवार को अनाथ हुए बच्चों के खातों में उच्च शिक्षा के लिए पैसा भेजा गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने वर्चुअल किया। कलेक्ट्रेट एनआईसी में आयोजित सजीव प्रसारण के दौरान योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने किया। कोविड 19 महामारी में अपने माता-पिता दोनों को खो देने वाले अनाथ बच्चों को उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, भरण-पोषण आदि जरूरतों को पूरा करने के लिए उनके खातों में पैसा भेजा गया है।
कार्यक्रम के बारे में डीएम नेहा प्रकाश ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनाथ बच्चों को भोजन और घर उपलब्ध कराकर उनकी देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ऐसे बच्चों को शिक्षा और छात्रवृत्ति के जरिए सशक्त बनाने के साथ 23 साल की उम्र में 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उनके इलाज के लिए गोल्डेन कार्ड भी उपलब्ध कराया गया है। मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पंाडे, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)