{"_id":"629501f712860c066e51b4a1","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6329890130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वटवृक्ष की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए की वटवृक्ष की पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। वट सावित्री का व्रत सोमवार को सुहागिनों द्वारा पूर्ण श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने विधि विधान पूर्वक सुहाग जोड़े में सजकर वट वृक्ष की पूजा की। साथ ही पति की लंबी उम्र के लिए सभी ने दुआएं मांगी।
सुहागिनों ने भिनगा जूनियर हाईस्कूल में लगे वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगी। पूजा के लिए महिलाएं सुहाग जोड़े में सजकर वट वृक्ष के नीचे पहुंची, जहां सर्वप्रथम सुहागिनों ने कच्चे सूत से वट की फेरी दी। इस मौके पर सुहागिनों ने पूड़ी, मिठाई, हल्दी, तरबूज, चंदन, अक्षत रोली, आटे की मीठी गोली, दूब चढ़ाकर वट वृक्ष का पूजन अर्चन किया।
ऐसी मान्यता है कि पौराणिक युग में सावित्री अपने पति की जान बचाने के लिए जंगल में वटवृक्ष की पूजा की थी। इसके परिणाम स्वरूप यमराज को उसके पति सत्यवान का जीवन लौटाना पड़ा था। तभी से सुहागिन अपने पति की लंबी आयु एवं उनकी सलामती के लिए वट वृक्ष का पूजन करती चली आ रही हैं। इस दौरान भिनगा नगर के जूनियर हाईस्कूल मैदान व काली मंदिर सहित जिले के अन्य स्थानों पर सुहागिनों ने वट सावित्री का पूजन किया। (संवाद)