फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

माता सीता की आरती के साथ सौंदर्यीकरण शुरू

Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। इकौना के ग्राम टंड़वा महंथ स्थित सीताद्वार झील का सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंगलवार शाम को डीएम की उपस्थिति में जिला पंचायत अध्यक्ष व श्रावस्ती विधायक ने माता सीता की आरती के साथ की।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पौराणिक एवं एतिहासिक सीताद्वार मंदिर स्थित झील का कायाकल्प कराने के लिए डीएम ने पहल की है। इससे निश्चित ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। विधायक रामफेरन पांडे ने कहा कि सीताद्वार मंदिर व झील के विकास के लिए सरकार से धनराशि मांगी जा रही है। उस धनराशि व विधायक निधि से कायाकल्प कराया जाएगा। डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि सीताद्वार मंदिर व झील के सौंदर्यीकरण के लिए सीताद्वार विकास परिषद का गठन किया जाएगा। झील का कायाकल्प व सौंदर्यीकरण सांसद निधि, विधायक निधि, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, मनरेगा सहित अन्य तमाम विभागों, बुद्धिजीवी वर्ग तथा स्वयंसेवी संगठनों व आम जनमानस के सहयोग से पूरा किया जायेगा। प्रथम चरण में झील के सौंदर्यीकरण का कार्य होगा।
विज्ञापन

द्वितीय चरण में मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स आदि का निर्माण, पार्किंग, लाइट व अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाएगी। झील का क्षेत्रफल 154.5 हेक्टेयर है। पहले चरण में झील की सफाई, पांच हेक्टेयर में बोट क्लब की स्थापना, 20 हेक्टेयर में लोटस गार्डेन, एक हेक्टेयर में फिश एक्वेरियम व पांच हेक्टेयर में वाटर पार्क के निर्माण के साथ ही झील के मध्य एक हैंगिंग रेस्टोरेंट की स्थापना की जायेगी। झील के शेष भाग पर मत्स्य विभाग मछली पालन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीताद्वार मंदिर के सामने के मुख्य घाट पर प्रतिदिन शाम को सीता आरती का कार्यक्रम व पौराणिक कथाओं पर आधारित लाइट एंड साउंड कार्यक्रम का आयोजित किया जायेगा। झील के बीच में द्वीप कार्टेज के निर्माण के साथ ही झील के दोनों ओर जॉगिंग ट्रैक का निर्माण कराया जायेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडे व जिले के सभी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed