फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

महिलाओं को जागरूक कर रहा नारी सुरक्षा दल

Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। मिशन शक्ति के तहत अब पुलिस महिलाओं को बाजार व चौराहों पर भी जागरूक कर रही हैं। पुलिस महिलाओं को उनके अधिकार बता रही है। यही नहीं महिलाएं घर के बाहर भी सुरक्षित हैं। यह अभियान बुधवार को महिला पुलिस बल की ओर से चलाया गया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला आरक्षी संज्ञा भारती ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुर लौकीहा में लोगों को जागरूक किया। कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इसका महिलाओं को सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई आपको परेशान करे तो घबराएं नहीं। बल्कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के ऐंठा व वीरगंज गांव में आयोजित चौपाल के दौरान महिला आरक्षी सोनी देवी व अर्जिता यादव ने महिलाओं व युवतियों को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेंत्रों में चौपाल लगाकर महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के बारे में जानकारी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed