फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

सात केंद्र बढ़े, अब 43 पर होगी खरीद

Tue, 12 Apr 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। गेहूं क्रय के लिए सात नये केंद्र बनाए गए हैं। अब जिले में 43 केंद्रों पर गेहूं खरीद होगी। इसके लिए एडीएम ने पत्र जारी किया है। नये केंद्र किसानों की मांग पर बनाए गए हैं। किसानों की मांग पर जिले में सात नये क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें विकास खंड हरिहरपुररनी में साधन सहकारी समिति लिमिटेड, बैरागीजोत (सक्टूपुर ग्राम पंचायत सेमरी चकपिहानी), पीसीएफ चितईपुर, विकास खंड सिरसिया में साधन सहकारी समिति लिमिटेड एकघरवा, विकास खंड गिलौला में पीसीएफ इटरौली, पीसीएफ चिचड़ी, साधन सहकारी समिति लिमिटेड, लेंगडीगूलर तथा विकास खंड इकौना में पीसीएफ इकौना को क्रय केंद्र बनाया गया है। इसी के बाद अब जिले में 43 क्रय केंद्र हो गए है।
विज्ञापन

इससे पहले खाद्य विभाग की विपणन शाखा के 7, पीसीएफ के 24, यूपीएसएस के 4 व भारतीय खाद्य निगम का एक केंद्र था। इस दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि किसानों द्वारा पंजीकरण में अंकित भू जोत का सत्यापन संबंधित तहसीलदार व उपजिलाधिकारी करेंगे। 100 क्विंटल तक बिक्री के इच्छुक किसानों को भू-जोत सत्यापन की प्रक्रिया से छूट रहेगी। क्रय केंद्रों पर खरीद ई-पॉप के माध्यम से किसानों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधि के बायोमैट्रिक सत्यापन के आधार पर की जाएगी। किसानों को भुगतान आधार से लिंक उनके बैंक खाते में पीएफएमएस के जरिये कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed