{"_id":"624c7cb2a1fdde6875006627","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6247471183","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ बरांव व रामपुर कोडनी गांव में गेहूं की फसल में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ बरांव व रामपुर कोडनी गांव में गेहूं की फसल में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। जमुनहा के तेंदुआ गांव में मंगलवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से 33 बीघा गेहूं की फसल जल गई। जबकि क्षेत्र के ही रामपुर कोडनी में शार्ट सर्किट से लगी आग में 19 बीघा गेहूं व दो बीघा केले की फसल नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ बराव निवासी धर्मराज के गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों से मंगलवार दोपहर आग लग गई। जिससे धर्मराज का 2, सुभान का 10, मुन्ना, वैधु व मुस्तफा का 5-5 व रज्जब की 6 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने कड़ी मेहनत से आग बुझाई। सूचना पर मल्हीपुर पुलिस के साथ पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश खन्ना द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है।
वहीं तहसील क्षेत्र के ही ग्राम रामपुर कोडरी के मजरा महराजगंज में खेतों के ऊपर गुजरे हाईटेंशन लाइन में हुई शॉर्टसर्किट से राममनोहर के गेहूं के खेत में आग लग गई। जिसकी चपेट में आने से विक्रम का 5, इंद्रसेन का 4, रामअचल का 3, राममनोहर, गजाधर, जमुना प्रसाद का 2-2, मुनीजर की 1 बीघा गेहूं की फसल जल गई। वहीं बगल में रघुराई के खेत में 2 बीघा केले का फसल झुलस गई। सोनवा पुलिस ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाई। लेखपाल आशुतोष पांडे द्वारा क्षति का आंकलन किया जा रहा है। इन दोनों हादसों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।