{"_id":"620e8fd86874a079c01d5806","slug":"shravasti-srawasti-news-lko6182752146","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड बहुमत से बन रही भाजपा सरकार, हताश विपक्ष हिंसा पर उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड बहुमत से बन रही भाजपा सरकार, हताश विपक्ष हिंसा पर उतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। प्रदेश में भाजपा अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रहा है। दो चरण के चुनाव में विपक्षी दल को हार का सपना आने लगा है। यही कारण है कि विपक्ष अब हिंसा पर उतरा है। सपा, बसपा कांग्रेस व एआईएमआईएम के दल व निशान भले अलग अलग हैं। लेकिन इनके दिल एक हैं। यहां पाकिस्तान व अफगानिस्तान का नहीं देश की संस्कृति ही चलेगी। विपक्ष आपको बाटने का प्रयास करेगा। आप अगड़ी, पिछड़ी, वैश्य, क्षत्रिय व ब्राह्मण न बन कर भारत माता के सच्चे सपूत बनिए। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में कमल निशान पर बटन दबाकर अपनी आहुति दीजिए। सारी बलाएं खुद टल जाएंगी। दस मार्च के बाद विपक्षी दल अपनी सियासी जमीन बचाने की जुगत में लग जाएंगे।
यह बातें बृहस्पतिवार को भिनगा के शिवालिक महाविद्यालय परिसर में भाजपा प्रत्याशी पदम सेन चौधरी के समर्थन में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि जब कोरोना महामारी थी तब यह सभी दल व उनके विधायक घरों में दुबके अपने परिवार की सोच रहे थे। साढ़े चार वर्ष तक इन्हें जनता की याद नहीं आई। जब चुनाव आया तो बोतल से जिन्न की तरह निकल कर अब सबको बाटने में लग गए हैं। लेकिन जनता अब समझदार हो चुकी है। वह प्रदेश को बाटने वाले को नहीं विकास करने वाले को वोट करेगी। यह जिहादी मानसिकता के लोग कठोर शब्द बोल कर सबको अलग करना चाहते हैं। हमारा काम बोलता है। उन्हें हार का सपना आने लगा है तभी वह केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के काफिले पर जानलेवा हमला करा रहे हैं। उन्हें मुकाबला करना है तो मंच से आकर जनता के बीच अपनी बातों से मुकाबला करें।
इस दौरान उन्होंने पार्टी प्रत्याशी को जिताने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी पदम सेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र, राहुल राज रस्तोगी, महेश मिश्रा, दिवाकर शुक्ला, संजय कैराती, रमन सिंह, उदय त्रिपाठी, रणबीर सिंह सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के रेजीडेंसी होटल सभागार कक्ष में भाजपा जिला चुनाव समिति की बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पार्टी प्रत्याशी रामफेरन पांडे व पदम सेन चौधरी का प्रचंड मतों से विजयी बनाकर भेजें। ताकि प्रदेश में एक बार पुन: योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बन सके। बैठक में जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।