फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

क्षय रोग उन्मूलन के लिए उपकेंद्रों पर होगी सीएचओ की तैनाती

Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर अब सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती होगी। इसका उद्देश्य श्रावस्ती को पूरी तरह टीबी मुक्त जिला बनाने का है। इसके लिए चिह्नित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को क्षय रोग के इलाज से जुड़ी जानकारी देने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ताकि वह समुदाय को क्षय रोग से मुक्त बनाने में अहम भूमिका निभा सके।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल जिला क्षय रोग अधिकारी डा. संत कुमार ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं में सीएचओ की भूमिका काफी अहम होती है। टीबी मरीजों की पहचान लक्षणों के आधार पर आसानी से की जा सकती है। टीबी के बारे में सभी को पूरी तरह जागरूक होना चाहिए। इसी से हम श्रावस्ती को टीबी मुक्त जिला बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी आना, बुखार आना, बलगम में खून आना, सीने में दर्द होना, वजन का कम होना, भूख न लगना और रात में पसीना होना टीबी के प्रमुख लक्षण में आता है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बताया गया कि इसके बाद सभी को अपने क्षेत्र में क्षय रोगी खोज अभियान में सक्रिय तौर पर जुटना होगा। जिला कार्यक्रम समन्वयक रवि कुमार मिश्र ने बताया कि वर्ष 2021 में अभी तक कुल 1365 टीबी मरीज चिन्हित हुए हैं। इनमें से सिर्फ 12 मरीज निजी स्वास्थ्य सेवा द्वारा चिन्हित किए गए है। प्रशिक्षण प्रदान कर रहे वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक अल्ताफ हुसैन ने समुदाय में मरीज खोजने एवं उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed