फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti

339 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
shravasti
श्रावस्ती। जिले में मंगलवार को पांच स्थानों पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 339 युवक व युवतियों ने ईश्वर व अल्लाह को साक्षी मानकर जीवन पथ पर साथ चलने का संकल्प लिया। इसमें अनुसूचित जाति के 93, अनुसूचित जनजाति के 07, पिछड़ा वर्ग के 91, सामान्य वर्ग के 19 और अल्पसंख्यक वर्ग के 129 जोड़े शामिल हुए।
विज्ञापन

विकास खंड सिरसिया में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 115 जोड़ों ने एक दूजे का हाथ थामा। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद व अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा व ब्लॉक प्रमुख अमित सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। विकास खंड इकौना के टड़वा महंत स्थित सीताद्वार मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में 56 जोड़ों ने एक-दूजे के साथ रहने का वचन दिया। इस मौके पर श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे व ब्लॉक प्रमुख पूजा देवी ने वर व वधू को आशीर्वाद दिया। इस दौरान गिलौला में 46 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन

इस दौरान श्रावस्ती विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी सरकार अपने खर्चे पर करा रही है। यह सरकार का बड़ा फैसला है। हरिहरपुररानी में 62 विवाह संपन्न कराए गए। जमुनहा में 47 विवाह संपन्न हुए। नगर पालिका भिनगा में 13 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान मौजूद जन प्रतिनिधियों ने नवदंपती को भेंट प्रदानकर आशीर्वाद दिया। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर सभी कार्यक्रम स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात रहे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम संपन्न होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed