{"_id":"5e88ada18ebc3e72b4221c66","slug":"shravasti-ranks-second-in-free-food-distribution-srawasti-news-lko5164737131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण में दूसरे पायदान पर श्रावस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण में दूसरे पायदान पर श्रावस्ती
विज्ञापन
श्रावस्ती। लॉकडाउन में गरीबों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण में श्रावस्ती दूसरे पायदान पर पहुंच गया। जबकि गरीबों को समय से राशन देने में गोंडा मंडल में अव्वल रहा। वहीं, बहरामपुर सबसे फिसड्डी जिला बना। यह आंकड़ा शासन ने शनिवार का जारी किया है। इस आंकड़े में मनरेगा, श्रम पंजीयन, नगर पालिका के दैनिक मजदूर व अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी शामिल हैं।
लॉकडाउन के चलते गरीबों के घरों में अब खाने के लिए अन्न नहीं है। इसीलिए वह लोगों से इमदाद की उम्मीद में हैं। वहीं सरकार ने मनरेगा, श्रम विभाग में पंजीकृत मजदूर, नगर पालिका में पंजीकृत दैनिक मजदूर व अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को अप्रैल का नि:शुल्क खाद्यान्न देने का आदेश दिया था। इस आदेश का पालन हो रहा है। लेकिन मंडल के सभी जिलों की गति अलग-अलग है।
गरीबों को नि:शुल्क खाद्य वितरण में जहां श्रावस्ती शनिवार तक 52.35 प्रतिशत लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर दूसरे पायदान पर पहुंच गया, वहीं, गोंडा ने इस दौरान 58.29 प्रतिशत लोगों को खाद्यान्न उपलब्ध कराकर पहला स्थान हासिल कर लिया। लेकिन मंडल में बहराइच व बलरामपुर जिला मात्र कुछ प्रतिशत से आगे पीछे रहे।
विज्ञापन
इनमें 48.85 प्रतिशत नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण करके तीसरे स्थान पर व बलरामपुर 48.60 प्रतिशत लोगों को नि:शुल्क खाद्यान्न देकर चौथे स्थान पर रहा। श्रावस्ती में नि:शुल्क खाद्यान्न योजना के तहत मौजूदा समय में कुल 46554 कार्डधारक हैं। जबकि गोंडा में 98433, बलरामपुर में 51022 व बहराइच में 153503 कार्ड धारक इस योजना के तहत चयनित हैं।
इतने लोगों को मिलना है लाभ श्रावस्ती बलरामपुर गोंडा बहराइच
मनरेगा जॉब कार्डधारक 26697 29010 45809 56709
श्रम विभाग में पंजीकृत 2683 1531 2915 4693
नगर पालिका में पंजीकृत दैनिक मजदूर 841 659 1124 2308
अंत्योदय अन्न योजना 16333 19822 48585 89793
कुल नि:शुल्क कार्डधारक 46554 51022 98433 153503
कुल वितरण प्रतिशत 52.35 48.60 58.29 48.85
जिले में खाद्यान्न वितरण की योजना सुचारु रूप से चल रही है। अब तक अधिंकाश अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थी को वितरण किया जा चुका है। अवशेष लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है।
- क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी