फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

जमीन के विवाद में हुई मारपीट, चार घायल

Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
इकौना (श्रावस्ती)। बरईपुर गांव में एक शख्स की मौत के बाद भाई उसकी जमीन हड़पना चाहता है। जिसकी तमाम शिकायतों के बावजूद मामले का निपटारा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात चाचा अपने पुत्रों के साथ मिलकर लाठी-डंडा लेकर भतीजी पर हमलावर हो गया। इसमें मां बेटी व मामा सहित एक महिला रिश्तेदार को चोट आई। सूचना पर पहुंची इकौना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम बरईपुर निवासी गणेश की मृत्यु हो गई है जिसके हिस्से की जमीन को उसका भाई शेषराज हड़पना चाहता है। इस बात को लेकर गणेश की पत्नी मीना देवी व पुत्री आरती से शेषराज का विवाद चल रहा है। मामले में मीना व आरती की ओर से कई बार थाना व तहसील दिवस सहित एसडीएम व पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन विवादित भूमि की पैमाईश नहीं हुई। इसी बात को लेकर सोमवार देर रात शेषराज ने अपने तीन पुत्रों के साथ मिल कर लाठी डंडा व ईंट पत्थर से आरती पर हमला बोल दिया। जिसे पिटता देख बचाने पहुंची मीना, मामा खेमराज व एक अन्य रिश्तेदार सावित्री देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर रात करीब 12 बजे पहुंची इकौना पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया। मामले में आरती की तहरीर पर इकौना पुलिस ने शेषराज व उसके तीन पुत्रों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक इकौना वकील पांडे बताते हैं कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed