फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   shravasti news

श्रावस्ती एयरपोर्ट का प्रमुख सचिव ने किया निरीक्षण

Tue, 08 Jun 2021 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
shravasti news
श्रावस्ती। श्रावस्ती एयरपोर्ट का मंगलवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट से उड़ान भरने की अंतिम तैयारियों का जायजा लेते हुए लॉक डाउन के कारण अधूरे पड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पूरा करवाने का निर्देश भी दिया। निरीक्षण के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर ही जिले के अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा को लेकर एक बैठक भी की।
विज्ञापन

श्रावस्ती एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार है। कुछ खामियां है, जिसे लाकडाउन के कारण अभी तक पूरा नहीं कराया जा सका है। इन्हीं खामियों व अधूरे कार्यों की प्रगति परखने को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, विशेष सचिव विशाख जी व विशेष सचिव कुमार हर्ष के साथ एयरपोर्ट के निरीक्षण को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीएम सहित जिले के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करके अब तक किए गए कार्यों व अवशेष कार्यों के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन

उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि इस एयरपोर्ट से जल्द उड़ानों का संचालन शुरू हो। इसलिए जो भी तैयारियां अधूरी है उन्हें प्राथमिकता तय करते हुए पूरा कराया जाए। उन्होंने अधूरे कार्य पर खर्च होने वाली धनराशि का इस्टीमेट भी बनवाकर भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे सहित निर्माण इकाइयों से जुड़े सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed