फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shravasti bathed in saffron hues; chants of 'Har Har Mahadev' echoed through the air.

Shravasti News: भगवामय हुई श्रावस्ती, गूंजा हर हर महादेव

Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Shravasti bathed in saffron hues; chants of 'Har Har Mahadev' echoed through the air.
कलश में जल लेकर जाता कावड़िया।
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को हरितालिका तीज पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। वहीं, भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों के जत्थे विभिन्न शिवालयों की ओर रवाना हो रहे हैं। कांवड़ियों की आवाजाही से गांव, सड़क और नदी घाट भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निरजला व्रत रखती हैं। वहीं, श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा करते हैं। सिरसिया क्षेत्र स्थित पांडवकालीन बाबा विभूतिनाथ मंदिर और कटरा क्षेत्र के पांडवकालीन बनीनाथ महादेव मंदिर में सोमवार को कांवड़िए जलाभिषेक करेंगे। रविवार सुबह से ही नदी घाटों, सरोवरों और मंदिरों के जलस्रोतों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कांवड़ियों ने जल उठाया और बोल बम के जयकारों के साथ गंतव्य की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर शिवभक्ति में डूबे कांवड़ियों के जत्थों में युवाओं के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। कोई कलश में जल लेकर चल रहा था तो कोई पीठ पर डाक कांवड़ लेकर जाता नजर आया। पूरे मार्ग पर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों के लिए लगाए गए विभिन्न स्टॉल
कांवड़ियों की सेवा के लिए श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्टॉल लगाए हैं। इनमें पूड़ी-छोला, हलवा, पानी, बिस्कुट और फल वितरित किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी मंदिर परिसर में कांवड़ियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है।

कलश में जल लेकर जाता कावड़िया।

कलश में जल लेकर जाता कावड़िया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed