{"_id":"5d4869c38ebc3e6cb713d0c4","slug":"shiva-devotees-did-bhole-nath-s-jalabhishek-srawasti-news-lko4748487127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन
विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते व कतारबद्ध श्रद्धालु।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों का हुजूम लगा रहा। सबसे ज्यादा भीड़ सिरसिया के विभूतिनाथ स्थित गुप्त काशी में देखी गई। जहां सुबह चार बजे से ही भक्तों की टोली देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए अपने बारी का इंतजार करती दिखी। इस दौरान हुई बूंदाबांदी के कारण मौसम सुहाना बना रहा।
ऐसी मान्यता है कि श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव का धरती पर वास होता है। ऐसे में जो भक्त सोमवार का व्रत रख सुबह शाम दोनों समय शिव की आराधना करते हैं। उन पर भोलेनाथ की कृपा बरसती है। इसी मान्यता के चलते श्रावण मास के तीसरे सोमवार को जिले के प्रमुख विभूतिनाथ, सदाशिव महादेव, बेचूबाबा व जगपतिनाथ तथा झारखंडी महादेव मंदिर में शिवभक्तों का शैलाब उमड़ा।
सिरसिया स्थित विभूतिनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने सूर्योदय से पूर्व ही गुप्त गंगा (रजियाताल) से जल लाकर भगवान महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान भक्तों ने जल, अक्षत, दूब, बेल पत्र, चंदन, रोली, घृत, मदार, धतूर, भांग, गांजा, शहद, दही, गौ दूध, ऋतु फल व मिष्ठान चढ़ाकर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त किया।
विज्ञापन
सूर्योदय के साथ शुरू हुआ त्रिलोकपति के आराधना का कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम स्थित शिव मंदिर, गिलौला के सदाशिव मंदिर, झारखंडी महादेव, इकौना के बेचूबाबा, जमुनहा क्षेत्र के जंगलीनाथ महादेव व कलेक्ट्रेट स्थित शिवाला शिवजी महाराज सहित अन्य शिवालयों पर भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान सुबह आसमान पर बादल छाए रहे। बूंदाबांदी के बीच चलने वाली हवा के कारण मौसम खुशगवार बना रहा।