फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Shikshamitra's service will end, the assistant teacher asks for an answer

शिक्षामित्र की सेवा होगी समाप्त, सहायक शिक्षिका से मांगा जवाब

Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra's service will end, the assistant teacher asks for an answer
श्रावस्ती। सिरसिया के प्राथमिक विद्यालय कोनहा का शनिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए नोटिस देने व सहायक शिक्षिका से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारी को दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय कोनहा का शनिवार को डीएम ओपी आर्य ने निरीक्षण किया। यहां शिक्षक उपस्थित पंजिका देखने पर पता चला कि सहायक अध्यापक पुनीत पाठक बिना किसी सूचना के अवकाश पर थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किया है। वहीं शिक्षामित्र भी बिना किसी सूचना के नदारद थे। इस पर बीएसए को सेवा समाप्ति का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए डीएम ने बच्चों से गिनती, पहाड़ा, हिंदी वर्णमाला, अंग्रेजी वर्णमाला तथा पुस्तक पढ़वाया। इस दौरान दो बच्चों को टी शर्ट देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कोनहा में चल रहे वीएचएनडी सत्र का निरीक्षण किया। जहां दोपहर 12:45 बजे तक 15 बच्चों एवं 07 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से मात्र 5 बच्चों व 4 गर्भवती महिलाओं का ही टीकाकरण हुआ था। इस पर नाराजगी जताते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी गर्भवती महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण करें। इसके बाद उन्होंने ग्राम गुलरा के मजरा शेखापुरवा में टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। यहां 11 बच्चों के सापेक्ष 6 बच्चों का तथा 16 गर्भवती के सापेक्ष 5 का ही टीकाकरण किया गया था। इस पर एएनएम शुभावती राय को फटकार लगाई।

निर्देश दिया कि जो भी गर्भवती व बच्चे टीकाकरण सत्र में नहीं आते उनके घर जाकर टीका लगाएं। बीसीजी टीका न लाने पर एएनएम को निर्देश दिया कि टीकाकरण सत्र के दौरान सभी टीकाकरण लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनएम को निर्देश दिया कि आरसीएच पंजिका में आधार नंबर तथा मोबाइल नंबर जरूर अंकित करें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed