{"_id":"69a0909f380b4a96ce0b0921","slug":"set-an-example-of-brotherhood-during-holi-and-ramzan-dm-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118318-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली व रमजान में भाईचारे की पेश करें मिशाल : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली व रमजान में भाईचारे की पेश करें मिशाल : डीएम
Thu, 26 Feb 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को केंद्रीय शांति समिति की बैठक हुई। यह बैठक डीएम अश्विनी कुमार पांडेय की अध्यक्षता में होली व रमजान त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई। इस दौरान डीएम ने दोनो समुदायों से त्योहार पर भाईचारे की मिशाल पेश करने की अपील की।
बैठक में डीएम ने कहा कि त्योहार के अवसर पर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाएं आहत हों। बिना अनुमति के कोई भी जुलूस न निकालें और सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों का सेवन न करें।
त्योहार के मद्देनजर सभी उप जिला मजिस्ट्रेट व पुलिस संयुक्त टीम बनाकर सघन चेकिंग करें। साथ ही होलिका दहन स्थलों की जांच कर लें, जिससे समय रहते विवादों को निस्तारित किया जा सके। उन्होंने सभी एसडीएम व सीओ को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करें। त्योहार में विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति निर्बाध रूप से करें। जिला पंचायत राज अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा तथा नगर पंचायत इकौना धार्मिक स्थलों की सफाई करा लें।
विज्ञापन
एसपी राहुल भाटी ने कहा कि त्योहारों के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। विवादित पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीएमओ डॉ. एके सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।