Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Security personnel should do duty on the border

जश्र ए आजादी के महापर्व से पूर्व डीआईजी ने लिया सीमा का जायजा

Fri, 14 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Security personnel should do duty on the border
श्रावस्ती। जश्न-ए-आजादी का महापर्व शनिवार को मनाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का व्यवधान न पड़े, इसके लिए शुक्रवार को डीआईजी गोंडा ने इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती गांवों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच भी की। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

देवी पाटन मंडल परिक्षेत्र गोंडा के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह गुरुवार को श्रावस्ती पहुंचे। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर सीमा सुरक्षा व सीमा क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा से सटे गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा से सटे भारतीय क्षेत्र के सुइया, मदारगढ़, हकीमपुरवा, भरथा रोशनगढ़, असनहरिया व तुरुषमा आदि गांवों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इस मौके पर उन्होंने इंडो-नेपाल सीमा पर विभिन्न सुरक्षा ड्यूटी प्वाइंट्स को भी चेक किया। वहां तैनात सभी सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने एवं मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने सभी पुलिस अधिकारियों व थाना तथा चौकी प्रभारियों को स्वतंत्रता दिवस व आगामी त्योहारों पर क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित लोगों को निर्देशित किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद सहित सिरसिया थाना प्रभारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed