फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sector and Zonal Magistrate posted for teacher MLC election

Shravasti News: शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात

Fri, 06 Jan 2023 11:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sector and Zonal Magistrate posted for teacher MLC election
श्रावस्ती। जिले में शिक्षक एमएलसी पद के मतदान के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम की ओर से सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इस बारे में डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि गोरखपुर फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान 30 जनवरी को होगा। इसके लिए भिनगा तहसील, सिरसिया, जमुनहा, गिलौला व इकौना ब्लॉक सभागार को मतदान केंद्र बनाया गया है। निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए भिनगा तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी भिनगा प्रवेंद्र कुमार, इकौना तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी इकौना रोहित यादव तथा जमुनहा तहसील क्षेत्र के जोनल मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला को बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही गिलौला का सभाकक्ष के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड-6 अजय कुमार होंगे। इकौना के सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला विकास अधिकारी राम समुझ, जमुनहा में सेक्टर मजिस्ट्रेट उप कृषि निदेशक कमल कटियार, सिरसिया में सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके हरित तथा तहसील भवन भिनगा सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेट जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव को बनाया गया है। जो मतदान के दिन संबंधित मतदान केंद्रों पर मौजूद रहकर चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed