फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Sanitization of public buildings

सार्वजनिक भवनों का कराया सैनिटाइजेशन

Sun, 26 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Sanitization of public buildings
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे वारियर्स पर भी कोरोना हमला कर सकता है। इसके बचने के लिए पुलिस लाइंस, पुलिस कार्यालय सहित सार्वजनिक भवनों का शनिवार को सैनिटाइजेशन कराया गया। जिससे यहां आने वाले लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से जिला भी अछूता नहीं है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर आने वाले लोगों से इसके फैलने का खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिससे सुरक्षा व बचाव के लिए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने प्रभारी फायर सर्विस भिनगा वीरेन्द्र कुमार को टीम के साथ सरकारी कार्यालय परिसर सहित सार्वजनिक भवनों व धार्मिक स्थलों का सैनिटाइजेशन करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

जिसके अनुपालन में टीम द्वारा पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, प्रशासनिक भवन, हॉस्पिटल व न्यायालय सहित भिनगा कोतवाली का सैनिटाइजेशन किया। इसके साथ ही टीम ने सदर तहसील भिनगा, इकौना व जमुनहा सहित सभी थाना व चौकी परिसरों को भी सैनिटाइजेशन किया है। इससे पूर्व टीम ने न्यायालय पहुंच कर परिसर में सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानों में स्थापित कोविड 19 हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मियों ने थाना परिसर में आने वाले आगंतुकों, फरियादियों सहित आम जन की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही उनके हाथ भी सैनिटाइजेशन कराए। वहीं ऐसे स्थानों पर आने वाले जिन लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने, बिना मास्क व गमछा के घर से बाहर न निकलने तथा बार बार साबुन से हाथ धुलते रहने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed