{"_id":"6276af880cde1b7d273069c6","slug":"sampoorn-samadhan-divas-srawasti-news-lko6295332129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्पूर्णं समाधान दिवस में निपटे 21 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्पूर्णं समाधान दिवस में निपटे 21 मामले
विज्ञापन
इकौना तहसील में आयोजित समाधान दिवस पर फरियाद सुनती डीएम साथ में एसपी
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 21 मामलों का निस्तारण हो सका।
इकौना तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम नेहा प्रकाश ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी कार्यालय में समय से बैठकर समस्याओं को सुनें। साथ ही उसका निराकरण भी करें। जिससे फरियादियों को भाग दौड़ न करनी पड़े। मामलों के निस्तारण में फर्जीवाड़ा मिला तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लेखपाल व राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाए।
यदि किसी भी क्षेत्र में अतिक्रमण की शिकायत मिली तो संबंधित क्षेत्र के लेखपाल व राजस्व निरीक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में करें। महिलाओं की शिकायतों को गंभीरता से सुनें तथा उनका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करें। इस दौरान यहां 72 मामले आए। इनमें से दस मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं जमुनहा में 44 के सापेक्ष तीन व भिनगा में 65 के सापेक्ष आठ शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।