फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   salary stopped missing CMS, physician and paramedical personnel

गायब सीएमएस, चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मियों का वेतन रोका

Fri, 27 Sep 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
salary stopped missing CMS, physician and paramedical personnel
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा का शुक्रवार की सुबह डीएम व सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम को सीएमएस सहित अधिकांश चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मचारी नदारद मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सीएमएस सहित अनुपस्थिति चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। डीएम के छापे के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य शुक्रवार सुबह 08:10 बजे सीडीओ अवनीश राय के साथ संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे। जहां उन्हें सफाई व्यवस्था बदहाल मिली। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधीक्षक सहित अधिकांश चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ नदारद मिला।
विज्ञापन

डीएम के आने की सूचना के बाद आनन फानन में पहुंचे सीएमएस व चिकित्सकों को डीएम ने जमकर फटकार लगाई। साथ ही सीएमएस को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। संस्थागत प्रसव के लिए आई महिलाओं से उनको दिये गये भोजन व नाश्ते के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिया कि संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को उनके खाते में जननी सुरक्षा योजना की राशि एक सप्ताह के अंदर भेजी जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके बाद डीएम ने दवा वितरण कक्ष, जनरल वार्ड, एक्स-रे कक्ष, प्रसव कक्ष सहित कई कक्ष व वार्ड का निरीक्षण किया।
पोषण पुनर्वास केन्द्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने देखा कि यहां मात्र 08 बच्चे भर्ती है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बेड के अनुरूप बच्चों को भर्ती किया जाए। डायलिसिस सेवा के निरीक्षण में 18 फरवरी 2019 से अब तक 887 मरीजों की डायलिसिस की जानकारी मिली।

इस पर सीएमएस से मरीजों का पता, मोबाइल नंबर का ब्योरा तलब किया। वहीं डीएम की ओर से समय से अस्पताल न पहुंचने पर मुख्य चिकित्साधीक्षक सहित चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed