फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Salary of officers absent from meeting stopped

Shravasti News: बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों का रोका वेतन

Wed, 21 May 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 21 May 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Salary of officers absent from meeting stopped
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता डीएम अजय कुमार द्विवेदी में हुई। डीएम ने बैठक में गैरहाजिर औषधि निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही खराब प्रगति मिलने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई का भी वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने योजनाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए उद्योग, आबकारी, खनन, खाद्य सुरक्षा, खाद्य एवं रसद, परिवहन, मंडी और राजस्व विभाग की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सभी पुराने व लंबित वादों को जल्द से जल्द निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा, जिले के बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए जो आरसी जारी हुई है, उसकी समय-समय पर समीक्षा करते रहें, ताकि वसूली बढ़ सके। डीएम ने कहा कि आय, जाति व निवास प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित न रखें। सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों की सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते रहें, ताकि सीएम डैशबोर्ड पर विभाग की रैंकिंग खराब न हो। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एएसपी प्रवीण यादव, एसडीएम पीयूष जायसवाल व सभी तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed