{"_id":"65b17ce5fa6abd3b850a1dc4","slug":"salary-of-in-charge-eo-stopped-for-non-compliance-of-court-order-srawasti-news-c-104-1-slko1050-3275-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने पर रोका प्रभारी ईओ का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: न्यायालय के आदेश का अनुपालन न करने पर रोका प्रभारी ईओ का वेतन
Thu, 25 Jan 2024 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर पंचायत इकौना के पैनल अधिवक्ता ने मानदेय न मिलने पर अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ सिविल जज प्रवर खंड न्यायालय में वाद दायर किया था। जिस पर न्यायालय ने पैनल अधिवक्ता के पक्ष में आदेश पारित किया था। इसके बावजूद मानदेय भुगतान न करने पर अधिवक्ता की ओर से न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने के लिए न्यायालय पर प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर फैसला सुनाते हुए न्यायालय ने प्रभारी ईओ का जनवरी का वेतन रोक दिया है।
भिनगा नगर निवासी अधिवक्ता राम निवास गुप्ता नगर पंचायत इकौना के पैनल अधिवक्ता थे। जिन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हुआ था। इस पर उन्होंने न्यायालय सिविल जज प्रवर खंड विश्वजीत सिंह पर एक इजराय (आदेश अनुपालन) प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पैनल अधिवक्ता ने नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना व प्रभारी अधिशासी अधिकारी डाॅ. अनीता शुक्ला पर आदेश के बाद भी मानदेय भुगतान न करने का आरोप लगाया था। मामले में न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए नगर पंचायत इकौना की प्रभारी ईओ का पैनल अधिवक्ता रहे राम निवास गुप्ता का 74,450 रुपये अदा न करने का दोषी मानते हुए उनका जनवरी 2024 का वेतन रोकने का आदेश दिया है। साथ ही आदेश की एक प्रति जिला कोषाधिकारी को अविलंब भेजने का आदेश देते हुए मुकदमे में अग्रिम कार्रवाई के लिए सात फरवरी की तारीख निर्धारित की है। वहीं प्रभारी ईओ का कहना है कि उन्होंने 16 दिसंबर 2023 को ही बकाया भुगतान के चेक पर हस्ताक्षर कर नगर पंचायत अध्यक्ष इकौना को भेज दिया था। चूंकि पैसा दोनों के हस्ताक्षर से निकलता है। ऐसे में मामले में मेरा कोई दोष नहीं है।