फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rs 3.35 billion received for compensation for the acquired land of the airport

Shravasti News: एयरपोर्ट की अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे के लिए मिले 3.35 अरब

Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Rs 3.35 billion received for compensation for the acquired land of the airport
श्रावस्ती। जिले में एयरपोर्ट विस्तार के लिए जमीन खरीदी जाएगी और इसके लिए तीन अरब 35 करोड़ रुपए मिले हैं। यह पैसा मुआवजा देने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। लेकिन जमीन निबंधन के लिए बजट का आवंटन नहीं किया गया। इसलिए एयरपोर्ट विस्तार की कार्यवाही रुकी हुई है।
विज्ञापन


श्रावस्ती एयरपोर्ट का विस्तार किया जाना है। अभी तक यह एयरपोर्ट 19 सीटर विमान उतारने के लिए बनाया गया था। इसके लिए अभी तक 1640 मीटर लंबा व 23 मीटर चौड़ा रनवे बनाया गया था। अब इस एयरपोर्ट से कॉमर्शियल प्लेन उड़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन

अब रनवे की लंबाई बढ़ा कर पांच किलोमीटर व चौड़ाई 800 मीटर किया जाना है। इसके लिए कटरा श्रावस्ती, खरगूपुर, व विदुहनी ग्राम के साथ बलरामपुर के ग्राम बगाही के 2836 कृषकों की निजी व अन्य शासकीय भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया था। इस भूमि पर मुआवजा किसानों को देने के लिए करीब तीन अरब चालीस करोड़ रुपये शासन ने भेज दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अधिग्रहित की गई भूमि का बैनामा कराने के लिए अभी तक बजट का आवंटन नहीं किया गया है। इसलिए पैसा होने के बाद भी एयरपोर्ट विस्तार का कार्य नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसडीएम इकौना रामदत्त राम ने बताया है कि श्रावस्ती एयरपोर्ट विस्तार के संबंध में सभी औपचारिकता पूर्ण की जा चुकी है। भूमि का बैनामा कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed