{"_id":"6918d4e5251438cedf0f78d4","slug":"roz-ali-died-by-hanging-others-cause-unclear-shravasti-news-c-104-1-slko1011-115708-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रोज अली की हैंगिंग से हुई मौत, अन्य की वजह अस्पष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रोज अली की हैंगिंग से हुई मौत, अन्य की वजह अस्पष्ट
Sun, 16 Nov 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 16 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। ग्राम पंचायत कैलाशपुर के मजरा मनिहारनपुरवा निवासी एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की गुत्थी उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रोज अली की मौत हैंगिंग से हुई है, जबकि उनकी पत्नी शहनाज, बेटी तबस्सुम, गुलनाज व बेटे मुईन की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने विस्तृत जांच के लिए चारों का विसरा सुरक्षित कर लिया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शहनाज, तबस्सुम, गुलनाज व मुईन की मौत का कारण स्पष्ट न हाेने से एक बार फिर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोग अपने-अपने तरीके से पत्नी व बच्चों की मौत का आकलन करने में जुट गए हैं।
लोगों में चर्चा है कि रोज अली की पत्नी व बच्चों को विषाक्त पदार्थ खिलाकर मारा गया होगा और फिर बाद में रोज अली ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। यही कारण है कि बाहर लेटी सौतेली मां फातिमा को पांच-पांच मौतों की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
सीओ इकौना भरत पासवान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रोज अली की मौत का कारण हैंगिंग आया है। पत्नी व बच्चों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया गया है।