फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   road safety month started

Shravasti News: सड़क सुरक्षा माह की हुई शुरुआत

Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
road safety month started
कलेक्ट्रेट में यातायात माह पर वाहनों को हरी झंडी दिखाती डीएम साथ में एसडीएम, एएसपी व अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में गुरुवार से सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत हुई। चार फरवरी तक चलने वाले इस अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वाहन रैली निकाली गई। जिसे कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम, एआरटीओ व एएसपी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि 18 वर्ष से कम बच्चों को वाहन न चलाने दें, मोटरसाइकिल व स्कूटर चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। नशे की हालत में व मोबाइल पर बात करते हुए वाहन कदापि न चलाएं। वाहन निर्धारित गति से चलाएं। इस दौरान स्टंट आदि बिलकुल न करें।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन विभाग के साथ पुलिस, लोक निर्माण, सभी निर्माण एजेंसी, शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को प्रतिदिन विद्यालयों, नगरीय निकायों एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने की अपील की। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, सुभाष चंद्र यादव, एएसपी प्रवीण कुमार यादव, एसडीएम प्रवेंद्र कुमार, रोहित, सौरभ शुक्ला, आरपी चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed