{"_id":"5d8e40d28ebc3e93ca6f8426","slug":"ritu-first-in-debate-competition-srawasti-news-lko4838943190","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद विवाद प्रतियोगिता में रितु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद विवाद प्रतियोगिता में रितु प्रथम
विज्ञापन
वाद विवाद प्रतियोगिता के दौरान मौजूद छात्राएं।
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विश्व पर्यटन दिवस पर शुक्रवार को स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती में गोष्ठी व वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। महाविद्यालय की प्राचार्य के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में रितू चौधरी प्रथम, सुमन पटेल द्वितीय व स्वाती मिश्रा तृतीय रहीं।
स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौराबस्ती में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शिम्मी तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि भूमि संरक्षण अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा ने कहा कि श्रावस्ती में जैविक व तकनीकी कृषि पर काम करके एक मॉडल तैयार किया जा सकता है। इसके माध्यम से पर्यटन की संभावना को जगा सकते हैं।
उन्होंने छात्राओं की रुचि के अनुसार आधुनिक कृषि तकनीक समूह की स्थापना से पर्यटकों को लुभाने की बात कही। बौद्ध भिक्षु देवंद्र थेरो ने कहा कि श्रावस्ती में रेल, हवाई यातायात व सड़क मार्ग को सुदृढ़ करके पर्यटन की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने विदेशी भाषाओं का अंतर्राष्ट्रीय विश्व विद्यालय खोलने पर जोर देते हुए कहा कि भाषा की समृद्धि से श्रावस्ती काफी आगे बढ़ सकता है, साथ ही रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
भिक्षुणी डॉ. धम्म मेघामोरी ने कहा कि श्रावस्ती जो कभी समृद्ध शहर व धनी उपदेश का केंद्र रहा है, आज वह निचले पायदान पर क्यों पहुंच गया, यह चिंता का विषय है। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा रितू चौधरी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सुमन पटेल द्वितीय व स्वाती मिश्रा को तृतीय स्थान मिला।
राजन शुक्ला व खुशबू वर्मा को सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर नरेंद्र जायसवाल, शिवांगी जायसवाल, संजय कुमार, प्रमोद कुमार वर्मा, अजय प्रकाश, प्रियंका जायसवाल सहित सभी छात्राएं मौजूद रहीं।