{"_id":"5d94e9ea8ebc3e017553b47d","slug":"rice-bying-srawasti-news-lko484833393","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक नवंबर से होगी धान खरीद, शुरू हुई तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक नवंबर से होगी धान खरीद, शुरू हुई तैयारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू कराई जाएगी। इसके लिए तीन संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी ओर से 28 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। इन केंद्रों पर किसान चाहे तो अपने मक्का की फसल भी बेच सकेंगे। इसके लिए समर्थन मूल्य घोषित कर दिया गया है।
जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू कराई जाएगी। इसके लिए एफसीआई, पीसीएफ व खाद्य विपणन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी ओर से 28 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। जहां किसान सामान्य धान 1815 रुपये प्रति क्विंटल व ए ग्रेड धान 1835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच सकेंगे।
इन केंद्रों पर किसान अपने मक्का की फसल भी बेच सकेंगे। इसके लिए समर्थन मूल्य 1760 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। धान व मक्का की बिक्री करने वाले किसानों को उसके मूल्य का भुगतान आरटीजीएस अथवा पीएफएमएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में किया जाएगा। यह धन 72 घंटे के अंदर किसानों को प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
धान व मक्का की बिक्री के लिए किसानों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर जोत बही, कंप्यूटर की खतौनी, फोटोयुक्त पहचान प्रमाण पत्र व आधार कार्ड लगाकर पंजीकरण कराना होगा। इसके साथ ही किसानों का राष्ट्रीय कृत अथवा अनुसूचित बैंक में खाता होना अनिवार्य है। इस वर्ष अनुबंध पर अथवा बटाई दार भी अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे।
किसानों को धान की उतरवाई, छनाई व सफाई के लिए बीस रुपये प्रति कुंतल की दर से एजेंसी की ओर से बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने किसानों से बिचौलियों के स्थान पर क्रय केंद्रों पर अपनी उपज बेचने की अपील की है।