फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Report will be sent to the government if there are flaws found in the survey

सर्वे में मिली खामियां तो शासन को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Report will be sent to the government if there are flaws found in the survey
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते सीडीओ। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में व्याप्त खामियों को दूर करने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। जिसकी शुक्रवार शाम सीडीओ ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मौजूद अधिकारियों को अपने स्तर से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर 15 मार्च तक उसे पूरा कराने का निर्देश दिया। साथ ही सर्वे में खामियां मिलने पर इसकी रिपोर्ट शासन को भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प चलाया जा रहा है। इसके तहत विद्यालयों में व्याप्त खामियों को दूर किया जा रहा है। विद्यालयों में बाउंड्रीवाल, हैंडपंप, टाइल्स, शौचालय व विद्युतीकरण आदि की व्यवस्था पंचायत राज विभाग के माध्यम से करायी जा रही है। इसके प्रभावी अनुश्रवण के लिए राज्य परियोजना कार्यालय मिड लाइन सर्वे का कार्य कराएगा। इसके लिए कायाकल्प हेतु प्रश्नोत्तरी तैयार की गई है। इसके माध्यम से एसआरजी एवं एआरपी विद्यालयों का भ्रमण करते हुए कायाकल्प की जानकारी प्राप्त करेगी। सर्वे के आधार पर जिन विद्यालयों में अवस्थापना संबंधी कमी पाई जाएगी वहां पर सुविधा मुहैया कराने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि इस बार ऐसे विद्यालय जिनके परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र निर्मित हैं उन केंद्रों का भी कायाकल्प संबंधी सर्वे किया जाएगा। ऐसे में उन्हें भी व्यवस्थित किए जाने का कार्य किया जाएगा। एसआरजी व एआरपी के माध्यम से दो प्रकार का सर्वे कराया जाएगा जिसके माध्यम से पहले तो विद्यालय में अवस्थापना सुविधा की जानकारी प्राप्त की जाएगी उसके पश्चात कमियों को चिह्नित करते हुए उन विद्यालयों को अवस्थापना सुविधा से युक्त किया जाएगा। सर्वे का कार्य किसी भी दशा में 15 मार्च तक पूर्ण कराया जाना है। जिला समन्वयक निर्माण सपना सोनी की ओर से सभी को सर्वे का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। कार्यक्रम का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक अजीत कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान खंड शिक्षाधिकारी भारत भूषण, अखिलेश यादव व कृष्ण कुमार सहित 3 एसआरजी तथा 25 एआरपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed