{"_id":"642f0a43a0d8436f7c008cc4","slug":"remembered-on-the-birth-anniversary-of-maharishi-kashyap-srawasti-news-c-13-1-169472-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: महर्षि कश्यप की जयंती पर किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: महर्षि कश्यप की जयंती पर किया गया याद
Thu, 06 Apr 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। कश्यप गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप की बुधवार शाम जयंती मनाई गई। इस दौरान भिनगा के पुरानी बाजार स्थित श्री जगदा कसौधन वैश्य पंचायती धर्मशाला में कसौधन समाज व समिति की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया गया।
भिनगा के पुरानी बाजार स्थित श्री जगदा कसौधन वैश्य पंचायती धर्मशाला में समिति एवं कसौधन समाज की ओर से कश्यप गोत्र प्रवर्तक महर्षि कश्यप की जयंती का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसएस के नगर प्रचारक भानु प्रकाश व समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार गुप्ता, महामंत्री सत्यप्रकाश आर्य एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी आरती किया।
इस दौरान नगर प्रचारक ने कहा कि महर्षि कश्यप किसी एक जाति तक सीमित नहीं है। कार्यक्रम को समिति के अध्यक्ष परमेश्वर प्रसाद गुप्ता, चंद्र शेखर गुप्ता, हरिमोहन गुप्ता, दीनानाथ गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता व अरविंद कुमार गुप्ता ने भी संबोधित किया। (संवाद)
विज्ञापन
अनिल बने अध्यक्ष
श्रावस्ती। बहराइच श्रावस्ती की वेटरनरी एमआर एसोसिएशन की स्थापना बुधवार को हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रफुल्ल मिश्रा को संरक्षक, अनिल त्रिपाठी को अध्यक्ष, मोहित पांडे व अमर प्रकाश शुक्ल को उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह को महामंत्री, सुभाष यादव को कोषाध्यक्ष तथा आदर्श पाठक को सचिव चुना गया। इस मौके पर दिग्विजय मिश्रा, कुलदीप सक्सेना, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।