फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Redress pending complaints in two days

दो दिन में निस्तारित करें लंबित शिकायतें

Sun, 17 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Redress pending complaints in two days
कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस की समीक्षा बैठक करती डीएम। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। शिकायतों का निस्तारण देरी से करने पर रविवार को डीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों की क्लास लगाई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन व अन्य आनलाइन संदर्भों से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान उन मामलों को विशेष तौर पर देखा गया, जिसमें कई बार जांच के बाद भी पीड़ित संतुष्ट नहीं मिले। डीएम ने सभी अधिकारियों को दो दिन में लंबित शिकायतों का निपटारा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम यशु रुस्तगी ने समीक्षा के दौरान पाया कि अधिकांश विभागों के पास समय पूरा होने के बाद भी कई शिकायतें लंबित हैं। इनमें अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा की सात, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत इकौना की तीन, खनन विभाग की तीन, समाज कल्याण अधिकारी की एक, उप जिलाधिकारी भिनगा की एक, उप जिलाधिकारी इकौना की दो, जमुनहा की दो, तहसीलदार जमुनहा की एक शिकायत काफी समय से लंबित मिली।
विज्ञापन

वहीं खंड विकास अधिकारी हरिहरपुररानी की एक, बीडीओ जमुनहा की एक, बीडीओ सिरसिया की एक, बीडीओ इकौना की एक, अधिशासी अभियंता जल निगम की एक सहित कुल 38 शिकायतें ऐसी है जो समय पूरा होने के बाद भी निस्तारित नहीं हो पाई। ऐसे में इन मामलों की सुनवाई के लिए डीएम ने सभी को दो दिन का अंतिम समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एडीएम योगानंद पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे, सभी उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके सिंह, सभी बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed