{"_id":"6a9eebca0ad3de6ea70dbc23","slug":"red-cross-organized-a-physiotherapy-camp-shravasti-news-c-104-1-slko1011-122905-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: रेडक्राॅस ने लगाया फिजियोथेरेपी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: रेडक्राॅस ने लगाया फिजियोथेरेपी शिविर
Mon, 07 Sep 2026 10:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 07 Sep 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
डीडीआरसी भिनगा में बच्चे की मसाज थेरेपी करते विशेषज्ञ।-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सोमवार को रेडक्राॅस ने डीडीआरसी में विशेष शिविर लगाया। इसमें दिव्यांग और एनआरसी के बच्चों को निशुल्क थेरेपी दी गई। सामान्य नागरिकों से 170 रुपये लेकर उनकी थेरेपी की गई।
रेडक्राॅस सचिव अरुण कुमार मिश्रा ने फिजियोथेरेपी को एक महत्वपूर्ण चिकित्सा पद्धति बताया। यह व्यायाम, हाथों के उपचार और इलेक्ट्रोथेरेपी से दर्द कम करती है। इससे शरीर की गति बढ़ती है और जोड़ों की कार्यक्षमता सुधरती है। जिले में फिजियोथेरेपी सेवा इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी ने शुरू की है। जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित केंद्र संचालित है। यहां फिजियोथेरेपिस्ट कपिल शुक्ला की देखरेख में उपचार होता है।
डीडीआरसी संचालक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि 2023 में केंद्र को आम लोगों के लिए उच्चीकृत किया गया। तब से हर महीने 250 से 280 मरीज इसका लाभ उठा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 1974 मरीज ठीक हुए। वित्तीय वर्ष 2025-2026 में 2724 और वित्तीय वर्ष 2026-2027 में अगस्त तक 2242 मरीज ठीक हुए। रेडक्राॅस पुराने उपकरणों को बदलकर सेंटर की गुणवत्ता बनाए रखती है।