फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti's water level started decreasing, cutting intensified

घटने लगा राप्ती का जलस्तर, कटान तेज

Sat, 23 Jul 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rapti's water level started decreasing, cutting intensified
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज शनिवार को पल-पल बदलता रहा। रात हल्की बरसात, इसके बाद चिलचिलाती धूप व बादलों की लुकाछिपी ने उमस काफी बढ़ा दी। बरसात थमने के कारण राप्ती नदी का जलस्तर भी धीरे-धीरे घटने लगा है। इससे नदी की धारा अपने किनारों को तेजी से काट रही है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार भोर से कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात हो रही थी। जो शुक्रवार रात तक जारी रही। इसके बाद निकली तेज चिलचिलाती धूप से मौसम अचानक पूरी तरह बदल गया। दोपहर बाद शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी से लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। थमी बरसात के कारण राप्ती में जलस्तर घटने का सिलसिला जारी है। जिसके कारण नदी की धारा अपने किनारों को धीरे-धीरे काट रही है। शनिवार को जमुनहा के मधवापुर घाट पर नदी का जलस्तर 127.00 सेंटीमीटर मापा गया। यहां नदी का खतरे का निशान 127.00 सेंटीमीटर पर है।
विज्ञापन

संक्रामक रोग का बढ़ा खतरा
जिले में शनिवार को निकली चिलचिलाती धूप ने जहां उमस बढ़ा दी है। वहीं नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सफाई व्यवस्था व जगह-जगह व्याप्त कीचड़ व जलभराव की समस्या के कारण संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों को मिला पानी, शुरू हुई किसानी
समय पर बरसात होने के कारण जिले में खेती किसानी का कार्य तेजी से चल पड़ा है। जिन किसानों ने ट्यूबेल व नलकूपों के सहारे धान की नर्सरी तैयार कर रखी थी, उन किसानों ने बरसात के बाद धान की रोपाई शुरू कर दी है। जिन किसानों ने किन्हीं कारणों से धान की नर्सरी देर से डाली थी। उन किसानों की नर्सरी को बरसात ने संजीवनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed