{"_id":"5f357a168ebc3e3cff2ebe9d","slug":"rapti-s-water-level-decreased-srawasti-news-lko535054711","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटा जलस्तर बढ़ी राप्ती की कटान, पचास बीघा कृषि भूमि कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटा जलस्तर बढ़ी राप्ती की कटान, पचास बीघा कृषि भूमि कटी
विज्ञापन
नदी ने पचास बीघा फसल काट कर बर्बाद कर दिया। नदी लगातार खेतों को काटती हुई आगे बढ़ रही है। वहीं मघवापुर घाट के निकट सड़क को कटने से बचाने के लिए राहत कार्य तेज कर दिया गया है।
राप्ती नदी का जलस्तर गुरुवार सामान्य से पांच सेंटीमीटर नीचे जा चुका है। राप्ती बैराज पर नदी का जलस्तर 127.65 मीटर मापा गया। घटते जलस्तर के साथ राप्ती नदी की तीव्रता बढ़ गई है। ऐसे में राप्ती नदी ने अपने तटों पर कटान तेज कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान सर्रा मौजा, वीरपुर लौकिहा, असरफ नगर आदि गांव में हो रहा है। यहां राप्ती नदी की तेज कटान से करीब 50 बीघा खेत फसल सहित राप्ती में समाहित हो गई।
तेज कटान से राप्ती नदी के तटीय काश्तकारों की चिंता बढ़ गई है। नदी अभी भी कटान करती हुई इन गांव के खेतों में आगे बढ़ रही है। कटान को नियंत्रित करने का प्रयत्न कर रहा है। जहां पर संभव हो वहां कटान रोकने का प्रयास किया जाएगा। वहीं तेज कटान के कारण मल्हीपुर मधवापुर मार्ग के अस्तित्व पर संकट के बादल मडराने लगे हैं। जिसे कटने से बचाने के लिए सरयू नहर खंड छह द्वरा प्लास्टिक की बोरी में ईट भरकर सड़क के किनारे जेसीबी से डलवाया जा रहा है।