फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti is moving towards the villages

Shravasti News: गांवों की ओर बढ़ रही राप्ती

Fri, 05 Sep 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 05 Sep 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Rapti is moving towards the villages
 कथरामाफी गांव में कटान करती राप्ती नदी। - संवाद
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथरामाफी व उसके मजरों में राप्ती का कटान जारी है, हजारों की आबादी दहशत के साये में जी रही है। नदी खेतों व बागों को काटते हुए तेजी से कथरामाफी की ओर से बढ़ रही है। अब तक 250 बीघा से अधिक कृषि योग्य जमीन नदी में समा गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि कटान शुरू होते ही एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर घाटेपुर व सलारूपुरवा में ठोकर बनाने की मांग की गई थी, लेकिन कटान को लेकर जिम्मेदार उदासीन बने हुए हैं। नदी कटान करते हुए गांव के एकदम करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि ऐसे ही कटान जारी रहा, तो कुछ दिन में ही कथरामाफी, सलारूपुरवा व घाटेपुर का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।



नहीं हो रही कोई सुनवाई
घाटेपुर निवासी रामफेरन ने बताया कि सैकड़ों बीघा खेत व बाग को नदी ने काट कर धारा में समाहित कर लिया है। हम लोग अधिकारियों से खेतों व गांव को बचाने के लिए फरियाद लगा रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल घर बहा, अब कट रहा है खेत
सलारुपुरवा निवासी घुमना ने बताया कि बीते साल नदी घर काट कर बहा ले गई थी, इस बार खेत काट रही है। सड़क किनारे घर बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं। अब खेत ही नहीं बचेगा, तो परिवार को खाने के भी लाले पड़ जाएंगे।

कट गया धान लगा तीन बीघा खेत
सलारूपुरवा निवासी राम तिवारी ने बताया कि उनके पास जीवनयापन के लिए सिर्फ तीन बीघा खेत ही था, जो नदी में समा गया। अब कुछ नहीं बचा, मजदूरी करना ही आखिरी विकल्प है। तहसील प्रशासन की ओर से मदद छोड़िए, कोई हाल पूछने तक नहीं आया।


तहसील गए थे, लेकिन मदद नहीं मिली
घाटेपुर निवासी जगतराम ने बताया कि हम किसानों का खेत राप्ती में तेजी से समाहित हो रहा है, लेकिन तहसील में बैठे हुक्मरानाें को कोई फर्क नहीं पड़ रहा। मदद के लिए तहसील गए थे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed