फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rapti flowing 70 cm above the danger mark

Shravasti News: खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर बह रही राप्ती

Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 05 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Rapti flowing 70 cm above the danger mark
राप्ती बैराज पर खतरे का निशान पार करने के बाद रौद्र रूप धारण करती नदी। -संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर/इकौना। तराई व नेपाल के पहाड़ों पर जारी झमाझम बारिश से राप्ती का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार शाम चार बजे राप्ती खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंच गई। इससे मल्हीपुर व इकौना तहसील के 50 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीण ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी कमर कस ली है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सभी अधिकारियों को सजग रहने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन



तराई में दो दिनों से झमाझम बारिश होने से नदी-नालाें का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश से राप्ती भी उफान पर है। सोमवार सुबह खतरे के निशान से नीचे बह रही राप्ती ने दोपहर में खतरे के निशान को पार कर लिया। शाम होते-होते राप्ती खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंच गई।
विज्ञापन


इससे जमुनहा तहसील क्षेत्र के कथरा माफी, बरंगा, वीरपुर लौकिहा, शिकारी, ऐठा, सलारूपुरवा, जोगिया, लक्ष्मनपुर, सेमरहनिया व भगवानपुर समेत दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बाढ़ के डर से सहमे ग्रामीण जलस्तर पर नजर बनाए हैं और ऊंचे स्थानों पर जाने की तैयारी कर रहे हैंं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राप्ती का जलस्तर बढ़ने से इकौना तहसील क्षेत्र में भी बाढ़ का खतरा बन गया है। क्षेत्र के पठखौली कला, सिसवारा, रघुनाथपुर, बगनहा, पुरुषोत्तमपुर, केरवानिया, जंगरावलगढ़ी, कुमगारगढ़ी, कोडरी दीगर, कोलाभार मजगांवा, कोडरी केवट, रामपुर कटेल, डिंगुरा जोत, राजगढ़ गुलहरिया, भुतहा, लैबुडवा, नारायण जोत, मोहम्मदपुर राजा, मलौना खाशियारी, भोजपुर, शिवाजोत, दहावर कला, मनिकौरा कोडरी समेत दर्जनों गांवों के लोग सहमे हुए हैं।



15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है राप्ती
पहाड़ाें व मैदानी भाग पर लगातार बारिश होने से राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी 15 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। सोमवार दोपहर दो बजे राप्ती खतरे के निशान 127.70 सेमी से नीचे रही। शाम चार बजते-बजते इसका जलस्तर 128.40 सेमी पहुंच गया।




अलर्ट रहें बाढ़ चौकियों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी : डीएम
राप्ती का जलस्तर बढ़ने के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि राप्ती खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इससे जमुनहा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए बाढ़ चौकियों के प्रभारी व अन्य कर्मचारियों को जलस्तर पर नजर रखने व अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके साथ ही त्वरित मदद के लिए कलेक्ट्रेट में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। ग्रामीण किसी भी समय सूचना या मदद के लिए नंबर 5250 297 302, 8545092198 व 8960498147 पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed