{"_id":"6487662bccc1f4a9870cc924","slug":"rally-taken-out-under-social-awareness-program-srawasti-news-c-104-1-slko1050-58-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम के तहत निकाली रैली
Tue, 13 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 13 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, व बाल विवाह रोकने के लिए जिला पुलिस एक संस्था के साथ मिलकर सामाजिक जागरूकता अभियान चला रही है। एसपी प्राची सिंह के निर्देश पर सोमवार को चिचड़ी चौराहा, चंदर्खा, तुलसीपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान तुलसीपुर में गोष्ठी आयाजित हुई। जिसमें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग थाने के प्रभारी पंकज कुमार ने दुकानदारों, होटल व ढाबों के मालिकों एवं मोटर सर्विस दुकानदारों से बाल श्रम न कराने की चेतावनी दी। इस दौरान बालश्रम उन्मूलन व बाल विवाह रोकथाम के संबंध में पोस्टरों का चस्पा किया गया। इस मौके पर आरक्षी देवेंद्र कुमार मौर्य, अभिषेक कुमार, बाल कल्याण अधिकारी उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर सहित संस्था के पदाधिकारी व काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बैंकों की जांची सुरक्षा
श्रावस्ती। बैंक सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने सोमवार को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंकों की जांच की। पुलिस ने बैंक के आसपास, अंदर-बाहर सघन जांच कर बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों को सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित भी किया।
शांतिभंग में आठ गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने रविवार रात आठ लोगों को गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग करने के आरोप में कार्रवाई कर उन्हें संबंधित एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
तमंचा व कारतूस के साथ दबोचाश्रावस्ती। सिरसिया पुलिस ने रविवार रात कोयलहवा पुल के पास से मेढ़किया निवासी गणेश को दबोच कर तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। सीओ भिनगा अतुल कुमार चौबे ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध एससी एसटी सहित विभिन्न धाराओं में चार मामले दर्ज हैं।